सहलाया बहुत हमने ज्हख्मो को उन्हें याद करके ,
सोचते है क्या होगा उन्हें भुला कर,
कोशिश तो बहुत की हमने ,
लौट जाया करते है वो दस्तक दे कर ||
कब तक सालते रहेंगे हम अपने आप को ,
जो उनसे कुछ कह ना सके ,
वापस नहीं आयेंगे अब ,
वो लम्हे लौट कर ||
पलट के देख लेते है जो कभी तस्वीर उनकी ,
तो सन्नाटे गूंजने लगते है ,
क्या मिला बैचेनी के सिवा ,
यादो का पिटारा खोल कर ||
रिश्ता तोड़ा भी ना जाये ,
रिश्ता बनाया भी ना जाये ,
जाऊ तो जाऊ कहाँ ,
अब मैं इन यादो को छोड़ कर ||






